पूज्य मुनिश्री अजितसागर जी महाराज ससंघ श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर खराड़ी, पुणे में विराजमान हैं। **सर्वोदय सम्यग्ज्ञान विद्या शिक्षण शिविर खराड़ी–पुणे दिनांक 13 से 21 मई–2026** *अविजित समूह का ऐप अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, मोबाइल पर सीधे जुड़ें Avijit samuh सर्च करें और डाउनलोड करें।*

श्रावक संस्कार शिविर नियम

श्रावक संस्कार शिविर नियम

शिविर निर्देशक 
ब्रह्मचारी श्री अभिषेक भैया जी (हैदराबाद), ब्रह्मचारी श्री रवीन्द्र भैया जी (कोटा)

शिविर के नियम

  1.  शिविर में 13 वर्ष से अधिक की आयु वाले महिला पुरुष भाग ले सकते हैं।
  2.  पुरुष वर्ग को धोती-दुपट्टा, अंतरंग वस्त्र, एक चटाई तथा चादर के अलावा, अन्य सभी वस्त्रों का त्याग करना होगा।
  3.  दरी अथवा चटाई पर सोना होगा। मोबाईल का उपयोग पूर्णतः वर्जित है, अतः अपने पास मोबाईल नहीं रखना होगा।
  4. रूपया पैसा एवं अन्य कीमती सामान आदि कार्यालय में जमा कराकर रसीद लेनी होगी, अपने पास रूपया पैसा नहीं रखना होंगे।
  5.  बाहर वालों को कक्षा तथा प्रवचन आदि में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा।
  6.  दिन में एक बार भोजन एवं शाम को जलपान, दवाई आदि ले सकेंगे।
  7. शिविरार्थियों को रात्रि 10 बजे से प्रातः 4 बजे तक मौन रहना होगा।
  8. शिविर स्थान, निवास स्थान एवं मंदिर जी को छोड़कर किसी अन्य स्थान आना-जाना नहीं करना होगा।
  9. शिविरार्थियों के लिए शुद्ध भोजन की व्यवस्था भटार जैन समाज एवं पुण्यार्जक के माध्यम से की जायेगी।
  10. सभी शिविरार्थियों को बैग, पुस्तक, पेन, कापी आदि सामग्री आयोजकों द्वारा प्रदान की जावेगी।
  11. शिविरार्थी दाढ़ी एवं बालकटिंग नहीं करा सकेंगे, एवं जूता चप्पल आदि का पूर्ण त्याग रहेगा।
  12. स्नान एवं वस्त्रों को साफ करने में साबुन का उपयोग न करें तो बहुत ही अच्छा रहेगा अथवा करें तो विवेकपूर्वक सीमित मात्रा में ही करें।
  13. अनुशासन, शांति एवं एकता बनाये रखना होगी। इन दिनों में आप शिविर में मात्र शरीर से नहीं, मन से भी साधना करना।
  14. शिविर में केवल पंजीकृत महिला पुरूष वर्ग ही नियमित रूप से भाग लेगें। शिविर के बाहर से आने वाले श्रावक -श्राविकायें कक्षा एवं प्रवचन आदि कार्यक्रमों में उपस्थित होकर धर्म लाभ ले सकेंगें।
  15. आवेदन पत्र अंतिम तिथि 20.08.2025 तक जमा करना अनिवार्य है। शिविर समापन की तिथि 07.09.2025
  16. शिविर काल में शिविरार्थी परिवार के लोगों से अनावश्यक मिलना जुलना एवं चर्चा नहीं कर सकेंगें।
  17. किसी भी प्रकार की अनियमितता पायी जाने पर उन्हें शिविर से बाहर निकाला जा सकता है।
  18.  मुनिश्री के निर्देश से नियमों में स्थिति, परिस्थिति के अनुसार परिवर्तन संभव है।
  19. श्रावक संस्कार शिविर में महिलाओं के लिए घर पर रहने और भोजन की अनुमति होगी, शिविर में सम्मिलित होने के लिए उन्हें शिविर के लिए निर्धारित साड़ी पहनकर आना होगा।
नोटः-शिविरार्थियों के लिए शुद्ध भोजन एवं आवास की व्यवस्था श्री दिगम्बर जैन समाज, भटार द्वारा की गई है।

संपर्क करें- श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर भटार एवं चातुर्मास समिति-सूरत गुजरात

सम्पर्क सूत्र-: अध्यक्ष-9825134246 महामंत्री-9824141000 उपाध्यक्ष-9377760534 कोषाध्यक्ष-9374720435,