प्रशममूर्ति पूज्य मुनिश्री अजितसागर जी महाराज का वर्ष 2026 का 28 वाँ मंगलमय पावन वर्षायोग जिनधर्म आराधना चातुर्मास पुणे नगर के वीरोदय-1 स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, खराड़ी पुणे में चल रहा है। पूज्य मुनिसंघ के सानिध्य में पर्यूषण पर्व में सर्वोदय श्रावक संस्कार शिविर - 2026 का आयोजन खराड़ी पुणे में किया गया है। इच्छुक व्यक्ति अपना पंजीयन कर सकते हैं। बाहर से आने वाले शिविरार्थियों की समुचित व्यवस्था की गई है। *अविजित समूह का ऐप अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, मोबाइल पर सीधे जुड़ें Avijit samuh सर्च करें और डाउनलोड करें।*

आचार्यश्री शांतिसागर जी महाराज

आचार्यश्री शांतिसागर जी महाराज

चारित्र चक्रवर्ती आचार्य प्रवर श्री शांतिसागर जी महाराज का  परिचय

पूर्व नाम            :       श्री सातगौड़ा जी पाटिल

पिता का नाम   :     श्री भीमगौड़ा जी पाटिल

माता का नाम  :     श्रीमती सत्यवतीजी पाटिल

जन्म दिनांक   :      25 जुलाई 1872, बुधवार, आषाढ़ कृष्ण-6, वि.सं.-1929

जन्म स्थान     :      येलगुल, बेलगांव (कर्नाटक) (नाना के घर) भोजग्राम के समीप

ब्रह्मचर्य व्रत    :       18 वर्ष की उम्र में

क्षुल्लक दीक्षा  :     16 जून 1913, सोमवार, ज्येष्ठ शुक्ल-13, वि.सं.-1970, उत्तूर ग्राम

ऐलक दीक्षा    :      15 जनवरी 1916, शनिवार, पौष शुक्ल-14, वि.सं.-1973, दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र गिरनारजी जिला-जूनागढ़, (गुजरात)

मुनि दीक्षा     :      02 मार्च 1920, मंगलवार, फाल्गुन शुक्ल त्रयोदशी, वि.सं.-1976 यरनाल, बेलगांव (कर्नाटक)

दीक्षा गुरु      :      मुनि श्री देवेन्द्रकीर्ति जी महाराज

आचार्य पद   :     08 अक्टूबर, 1924, बुधवार आश्विन शुक्ल-11, वि.सं.-1981 समडोली, जिला-सांगली (महाराष्ट्र)

समाधि        :     18 सितम्बर 1955, रविवार, द्वितीय भाद्रपद शुक्ल-2, वि.सं.-2012, श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र कुन्थलगिरि जिला-उस्मानाबाद (महाराष्ट्र)