आचार्यश्री समयसागर जी महाराज
June 6, 2025 2025-06-28 18:02आचार्यश्री समयसागर जी महाराज
नवोदय श्रमण सूर्य आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज का जीवन परिचय

आचार्य श्री समय सागर जी महाराज का जन्म कर्नाटक के बेलगांव में 27 अक्टूबर 1958, शरद पूर्णिमा को हुआ था। वर्तमान पट्टाचार्य आचार्यश्री समयसागर जी महाराज आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के प्रथम दीक्षित शिष्य हैं।
बचपन से ही आचार्य श्री समय सागर जी की रुचि धर्म में ही रही। जन्म उपरांत माता पिता ने इनका नाम शांतिनाथ रखा तथा दीक्षा उपरांत इनका नाम समयसागर दीक्षागुरु आचार्यश्री ने दिया। छह भाई-बहनों में समय सागर जी महाराज सबसे छोटे है।
तथा संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के गृहस्थ जीवन के छोटे भाई हैं। आचार्यश्री समय सागर जी महाराज के बारे में कुछ खास बातें
पूर्व नाम : श्री शांतिनाथ जैन
पिता का नाम : श्री मल्लप्पा जी अष्टगे (समाधिस्थ मुनिश्री मल्लिसागरजी)
माता का नाम : श्रीमती श्रीमंती जी अष्टगे (समाधिस्थ आर्यिकाश्री समयमतिजी)
भाई
श्री विद्याधर जी (समाधिस्थ आचार्यश्री विद्यासागर जी)
श्रीअनंतनाथ जी (निर्यापक श्रमण श्री योगसागर जी)
श्री महावीर जी (मुनिश्री उत्कृष्टसागर जी)
बहन
बाल ब्रह्मचारिणी बहिन शांता जी
बाल ब्रह्मचारिणी बहिन सुवर्णा जी
जन्म दिनांक : 27अक्टूबर 1958, आश्विन शुक्ल पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा
जन्म स्थान : बेलगांव (कर्नाटक) ग्राम सदलगा के निकट
लौकिक शिक्षा हाई स्कूल (मराठी भाषा), कन्नड़, हिंदी, संस्कृत भाषा के ज्ञाता
ब्रह्मचर्य व्रत : 02 मई 1975, शुक्रवार, वैशाख कृष्ण सप्तमी, श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी (खनिया जी) जयपुर (राजस्थान)
क्षुल्लक दीक्षा : 18 दिसंबर 1975, गुरुवार , मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा, सोनागिरी, दतिया
ऐलक दीक्षा : 31अक्टूबर 1978, मंगलवार, कार्तिक कृष्ण अमावस्या, श्री दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र नैनागिरि, छतरपुर
मुनि दीक्षा : 08 मार्च 1980, शनिवार, चैत्र कृष्ण षष्ठी, श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र द्रोणागिरी, छतरपुर
निर्यापक श्रमण पद : 28 नवंबर 2018, बुधवार, मार्गशीर्ष कृष्ण षष्ठी, गौशाला परिसर ललितपुर
आचार्य पद : 16 अप्रैल 2024, मंगलवार, चैत्र शुक्ल अष्टमी , श्री दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर दमोह
दीक्षा गुरु : आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज