पूज्य मुनिश्री अजितसागर जी महाराज ससंघ श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर खराड़ी, पुणे में विराजमान हैं। **सर्वोदय सम्यग्ज्ञान विद्या शिक्षण शिविर खराड़ी–पुणे दिनांक 13 से 21 मई–2026** *अविजित समूह का ऐप अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, मोबाइल पर सीधे जुड़ें Avijit samuh सर्च करें और डाउनलोड करें।*

आचार्यश्री शिवसागर जी महाराज

आचार्यश्री शिवसागर जी महाराज

सिद्धांत वारिधि आचार्य प्रवर श्री शिवसागर जी महाराज परिचय

पूर्व नाम : श्री हीरालाल जी रांवका

पिता का नाम : श्री नेमीचंद जी रांवका

माता का नाम : श्रीमती दागड़ाबाई जी रांवका

जन्म दिनांक : सन् 1901, वि.सं.-1958

जन्म स्थान : अड़गांव, औरंगाबाद (महाराष्ट्र)

लैकिक शिक्षा : तीसरी कक्षा

ब्रह्मचर्य व्रत : वि.सं.-1986, में आ.श्री शांतिसागर जी से दूसरी प्रतिमा के व्रत लिए,

वि.सं.-1999 में सिद्धक्षेत्र मुक्तागिरी जी में सातवीं प्रतिमा ली

क्षुल्लक दीक्षा : वि.सं.-2000, श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र सिद्धवरकूट जी, जिला-खरगोन (म.प्र.)

ऐलक दीक्षा : नहीं हुई।

मुनि दीक्षा : 06 जुलाई 1999, आषाढ़ शुक्ल-1, वि.सं.-2006 नागौर (राजस्थान)

दीक्षा गुरु : आचार्य श्री वीरसागर जी महाराज

आचार्य पद : 03 नवम्बर 1957, रविवार, कार्तिक शुक्ल-11, वि.सं.-2014, श्री दिगम्बर अतिशय क्षेत्र चूलगिरि (खनिया जी), राजस्थान

समाधि : 16 फरवरी 1969, रविवार, फाल्गुन कृष्ण-30 अमावस्या, वि.सं.-2025 श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र महावीर जी जिला-सवाई माधोपुर (राजस्थान)