प्रशममूर्ति पूज्य मुनिश्री अजितसागर जी महाराज का वर्ष 2026 का 28 वाँ मंगलमय पावन वर्षायोग जिनधर्म आराधना चातुर्मास पुणे नगर के वीरोदय-1 स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, खराड़ी पुणे में चल रहा है। पूज्य मुनिसंघ के सानिध्य में पर्यूषण पर्व में सर्वोदय श्रावक संस्कार शिविर - 2026 का आयोजन खराड़ी पुणे में किया गया है। इच्छुक व्यक्ति अपना पंजीयन कर सकते हैं। बाहर से आने वाले शिविरार्थियों की समुचित व्यवस्था की गई है। *अविजित समूह का ऐप अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, मोबाइल पर सीधे जुड़ें Avijit samuh सर्च करें और डाउनलोड करें।*

सूरत-प्रतिभा सम्मान सूरत

सूरत-प्रतिभा सम्मान सूरत

प्रशममूर्ति मुनिश्री अजितसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को गुजरात राज्य स्तरीय दिगम्बर जैन प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान किया गया।

गुजरात राज्य स्तरीय दिगम्बर जैन प्रतिभा सम्मान 2025 सूरत

इस समारोह में श्री कपिल जी शाह, यूपीएससी मेंटर एवं श्री राज जी मेहता, यंगेस्ट फाउंडर ऑफ ऑटोमोबाइल कंपनी द्वारा बच्चों के लिए करियर काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल स्पीच के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अतिथि के रूप में सुश्री मोना जी, सीनियर आईएएस, प्रमुख सचिव गुजरात राज्य, सुश्री शालिनी जैन, प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज, फ़ैमिली कोर्ट, सूरत, श्री मानवश्रेष्ठ जैन, आईआरएस इनकम टैक्स कमिश्नर, श्री संजय जैन, विश्व जैन संगठन, अविजित समूह के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील जैन एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री विजय जैन, विदिशा उपस्थित रहे।

प्रशममूर्ति मुनिश्री अजितसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को शाकाहार निबंध प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

शाकाहार निबंध प्रतियोगिता विजेता सम्मान समारोह 2025 सूरत

प्रशममूर्ति मुनिश्री अजितसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को शाकाहार निबंध प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सूरत नगर में स्थित सभी शासकीय अशासकीय स्कूलों के लगभग 3200 बच्चों ने शाकाहार निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें से कक्षावार निबंध प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र अविजित समूह द्वारा प्रदान किए गए। मुनिश्री अजितसागर जी की प्रेरणा से सूरत नगर में यह प्रतियोगिता अद्वितीय रही।