प्रशममूर्ति पूज्य मुनिश्री अजितसागर जी महाराज का वर्ष 2026 का 28 वाँ मंगलमय पावन वर्षायोग जिनधर्म आराधना चातुर्मास पुणे नगर के वीरोदय-1 स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, खराड़ी पुणे में चल रहा है। पूज्य मुनिसंघ के सानिध्य में पर्यूषण पर्व में सर्वोदय श्रावक संस्कार शिविर - 2026 का आयोजन खराड़ी पुणे में किया गया है। इच्छुक व्यक्ति अपना पंजीयन कर सकते हैं। बाहर से आने वाले शिविरार्थियों की समुचित व्यवस्था की गई है। *अविजित समूह का ऐप अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, मोबाइल पर सीधे जुड़ें Avijit samuh सर्च करें और डाउनलोड करें।*

आरती-श्री विद्यासागरजी महाराज

आरती-श्री विद्यासागरजी महाराज

आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागरजी महाराज की आरती

विद्यासागर की, गुण आगर की, शुभ मंगल दीप सजायके

आज उतारूँ आरतिया (टेक)

मल्लप्पा श्री, श्रीमति के गर्भ विषै गुरु आये।

ग्राम सदलगा  जन्म लिया है, सब जन मंगल गाये ।।

गुरुजी सब जन मंगल गाये,

ना रागी की, ना द्वेषी की, शुभ मंगल दीप सजायके ।

आज उतारूँ आरतिया ।। 1 ।।

गुरुवर पांच महा व्रतधारी, आतम ब्रह्म बिहारी।

खड्गधार शिव पथ पर चलकर, शिथिलाचार निवारी ।।

गुरुजी शिथिलाचार निवारी, गृह त्यागी की, वैरागी की,

ले दीप सुमन का थाल ही।

आज उतारूँ आरतिया ।। 2 ।।

गुरुवर आज नयन से लखकर, आलौकिक सुख पाया।

भक्ति भाव से आरती करके, फूला नहीं समाया ।।

गुरुजी फूला नहीं समाया, ऐसे मुनिवर को,

ऐसे ऋषिवर को, हो वन्दन बारम्बार हो।

आज उतारूँ आरतिया ।। 3 ।।