आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज
June 6, 2025 2025-06-28 14:12आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज
परम पूज्य आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज का परिचय

पूर्व नाम : पं. श्री भूरामलजी शास्त्री छाबड़ा (शांतिकुमार भी नाम था)
पिता श्री : श्री चतुर्भुज जी छाबड़ा
माता श्री : श्रीमती घृतवरी देवी जी छाबड़ा
जन्म स्थान : राणोली, जिला-सीकर (राज.)
जन्म तिथि : 24 अगस्त 1897 सोमवार भाद्रपद कृष्ण-11 वि.सं.-1954
परिवार परिचय : पाँच भाई
1. बडे भाई श्री छगनलाल छाबड़ा
2. पं. श्री भूरामलजी शास्त्री छाबड़ा (आपका क्रम)
3. श्री गंगाबक्स जी छाबड़ा
4. श्री गौरीलाल जी छाबड़ा
5. श्री देवीदत्त जी छाबड़ा
जाति/गोत्र : खण्डेलवाल, जैन जाति /छाबड़ा गोत्र
शिक्षा : प्रारंभिक शिक्षा गाँव के विद्यालय में संस्कृत साहित्य एवं जैनदर्शन की उच्च शिक्षा (शास्त्री स्तर की) स्याद्वाद विद्यालय बनारस (उ.प्र.) से
ब्रह्मचर्य व्रत : 26 जून 1947, गुरुवार (आषाढ़ शुक्ल-8 वि.सं.-2004), अजमेर (राज.) मुनिश्री वीरसागर जी महाराज से
क्षुल्लक दीक्षा : 25 अप्रैल 1955, सोमवार (वैशाख शुक्ल-3 (अक्षय तृतीया), वि.सं.-2012 मन्सूरपुर जिला-मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)
ऐलक दीक्षा : सन् 1957, वि.स. 2014 में आचार्य श्री देशभूषण जी महाराज से
मुनि दीक्षा : 22 जून 1959, सोमवार (आषाढ़ कृष्ण-2, वि.सं. 2016) श्री दिग. जैन अतिशय क्षेत्र खानियाँ जी की नसिया, जयपुर (राज.)
मुनि दीक्षा गुरु : परम पूज्य आचार्य श्री शिवसागर जी महाराज
आचार्य पद : 7 फरवरी 1969, शुक्रवार (फाल्गुन कृष्ण-5 वि.सं.-2025) नसीराबाद जिला-अजमेर (राज.)
मातृभाषा : मारवाड़ी, हिन्दी
आचार्यपद त्याग : 22 नवम्बर 1972, बुधवार (मार्गशीर्ष कृष्ण-3 वि.सं.-2029) नसीराबाद जिला-अजमेर (राज.) मुनिश्री विद्यासागर जी को आचार्यपद प्रदान करने हेतु।
समाधि : 1 जून 1973, शुक्रवार (ज्येष्ठ कृष्ण-15 अमावस्या, वि.सं.-2030) प्रातः 10 बजकर 50 मिनट पर नसीराबाद, जिला-अजमेर (राज.)